JustPaste.it

Punjab के 800 किसानों का समर्थन मिला Shaheen Bagh को, शामिल होंगे प्रदर्शन में

 

99d30e363f3711ea8d179068169bb2f5696x392.jpg

 

पंजाब से करीब 800 किसानों ने शाहीन बाग में बैठे प्रदर्शनकारियों को समर्थन देने का ऐलान कर दिया है।

Delhi (दिल्ली) के Shaheen Bagh (शाहीन बाग) में CAA  के खिलाफ जारी प्रदर्शन में अब किसानों को भी समर्थन मिल गया है। पंजाब से करीब 800 किसानों ने शाहीन बाग में बैठे प्रदर्शनकारियों को समर्थन देने का ऐलान कर दिया है।

Punjab (पंजाब) के Sangrur (संगरूर) के किसान आज दोपहर दिल्ली के लिए रवाना होंगे। सूत्रों के मुताबिक यह लोग अगले चार दिनों तक शाहीन बाग में रहेंगे। बता दें, शाहीन बाग में लोग तकरीबन 52 दिनों से नए CAA (नागरिकता संशोधन कानून) के खिलाफ विरोध प्रदर्शन पर बैठे हैं। जिसमें बड़ी तादाद में महिलाएं और बच्चे शामिल है।

shaheen-bagh

शाहीन बाग में यूवक ने की फायरिंग, बोला- देश में सिर्फ हिंदुओं की चलेगी

शाहीन बाग में बढ़ाई सुरक्षा

8 फरवरी को दिल्ली विधानसभा चुनावों के लिए वोट डाले जाएंगे। वहीं,  Jamia (जामिया) इलाके में प्रदर्शन के दौरान बीते दिनों फायरिंग भी हो चुकी है। इन सब घटनाओं को देखते हुए शाहीन बाग और Sarita Vihar (सरिता विहार) में सुरक्षा के इंतजाम बढ़ा दिए गए है। सुरक्षा के लिए दिल्ली पुलिस के अलावा Jharkhand Armed Police (झारखंड आर्म्ड फोर्स) और Sashastra Seema Bal (एसएसबी) मौजूद हैं। ज्ञात हो,  शाहीन बाग में प्रदर्शन के दौरान फायरिंग भी हुई थी जिसकी Crime Branch (क्राइम ब्रांच) जांच कर रही है।

बता दें, दिल्ली चुनाव में शाहीन बाग भी एक बड़ा मुद्दा बन गया है। प्रधानमंत्री भी दिल्ली चुनाव प्रचार में एक रैली में शाहीन बाग का जिक्र कर चुके हैं। PM Modi (पीएम मोदी) ने शाहीन बाग में हो रहे प्रदर्शन के पीछे AAP  (आम आदमी पार्टी) और  Congress (कांग्रेस पार्टी) का हाथ बताया था। पीएम ने इसे संयोग नहीं प्रयोग बताया था। तो दूसरी ओर आम आदमी पार्टी का आरोप है कि केंद्र सरकार शाहीन बाग के मुद्दे को चुनाव के लिए जानबूझकर उठा रही है।