JustPaste.it

IND vs NZ: टीम इंडिया पर भारी पड़े रॉस टेलर, अय्यर के शतक के बाद भी हारा भारत

994653e560c6b04053fff7ccf7e2dad0.jpg

 

भारत और न्यूजीलैंड के 3 मैचों की वनडे सीरीज के पहले मैच पर न्यूजीलैंड ने कब्जा कर लिया है। न्यूजीलैंड ने टीम इंडिया को पहले में 4 विकेट से मात दी।

भारत और न्यूजीलैंड के 3 मैचों की वनडे सीरीज के पहले मैच पर न्यूजीलैंड ने कब्जा कर लिया है। न्यूजीलैंड ने टीम इंडिया को पहले में 4 विकेट से मात दी। न्यूजीलैंड के तरफ से रॉस टेलर ने खतरनाक बल्लेबाजी की। वो अंत तक मैदान में टिके रहे। उन्होंने नाबाद 109 रन बनाए। वहीं हेनरी निकोल्स ने भी न्यूजीलैंड की टीम को मजबूत करने का काम किया। अब सीरीज का दूसरा मैच 8 फरवरी को खेला जाना है।

Ranji Trophy 2019-20 :  विराट कोहली ने जिसे खराब फिटनेस के…

भारत की तरफ से पहले वनडे मैच में बेहतरीन बल्लेबाजी देखने को मिली। भारतीय क्रिकेटर श्रेयस अय्यर अपने वनडे करियर का पहला शतक जड़ा। उन्होंने 103 रन बनाए। वहीं लोकेश राहुल ने 88 और विराट कोहली ने 51 रन बनाए। भारत ने निर्धारित 50 ओवर में 347 रन बनाए और न्यूजीलैंड को जीत के लिए 348 रनों का लक्ष्य दिया।

लक्ष्य का पीछा करते हुए न्यूजीलैंड की पारी शुरूआत की हेनरी निकोल्स और मार्टिन गप्टिल ने की। दोनों खिलाड़ियों ने टीम को मजबूती देने के लिए अच्छी बल्लेबाजी की। शार्दुल ठाकुर ने न्यूजीलैंड का पहला विकेट झटका। उन्होंने गप्टिल को पवेलियन भेजने का काम किया। गप्टिल 32 रनों का योगदान दे सके। जिसके बाद हेनरी निकोल्स का साथ देने के लिए टोम ब्लेंडल मैदान में आये। लेकिन वो कुछ खास कमाल नहीं कर सके और कुल 10 रन बनाकर सस्ते में आउट हो गए।

IND VS NZ 1st ODI : Shreyas Iyer का ताबड़तोड़ शतक, India ने New Zealand को दिया 348 रनों का लक्ष्य

इस दिग्गज खिलाड़ी ने माना, भारतीय क्रिकेट का भविष्य सुरक्षित हाथों…

रॉस टेलर ने हेनरी निकोल्स का पूरा साथ दिया। दोनों खिलाड़ियों के बीच अर्धशतकीय साझेदारी देखने को मिली। लेकिन हेनरी ज्यादा देर तक क्रिज पर नहीं टिक सके। वो 78 रन बनाकर रन आउट हो गए। मैच में रॉस टेलर ने बेहतरीन बल्लेबाजी की। टेलर और लाथम ने टीम में मजबूती लाने का काम किया। लाथम शमी के हाथों कैच आउट हुए। उन्होंने 69 रनों की पारी खेली। रॉस टेलर मैदान में अंत तक डटे रहे। उन्होंने अपनी 109 रनों की पारी की बदौलत न्यूजीलैंड को जीत दिलाई।