लोकसभा में 100 मिनट तक बोले मोदी, विपक्ष को जमकर लताड़ा

लोकसभा में राष्ट्रपति अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव के दौरान पीएम नरेंद्र मोदी ने अपने 100 मिनट के भाषण में कई मद्दों पर चर्चा की
लोकसभा में राष्ट्रपति अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव के दौरान पीएम नरेंद्र मोदी ने अपने 100 मिनट के भाषण में कई मद्दों पर चर्चा की। नागरिकता संशोधन कानून और बजट के अलावा नरेंद्र मोदी ने एनआरसी पर भी बात की।

सीएए पर बोलते हुए पीएम मोदी ने कहा कि कांग्रेस अफवाह फैला रही है। नागरिकता संशोधन कानून किसी की नागरिकता नहीं छिनेगा। चाहे वो किसी भी धर्म का हो सीएए से किसी की नागरिकता पर कोई असर नहीं पड़ेगा। पीएम ने आगे कहा कि पाकिस्तान की सोच घटिया है, पाक की सोच नहीं बदली है। ननकाना साहिब में जो हुआ इससे पाकिस्तान की सोच का पता चलता है। पाक में सिर्फ हिंदू ही नहीं बल्कि वहां अन्य अल्पसंख्यकों पर अत्याचार हो रहे हैं।

Shaheen Bagh में बनाया जा रहा सूइसाइड बॉम्बर का जत्था: Giriraj Singh
अनुच्छेद-370 को लेकर भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कांग्रेस को घेरा। उन्होंने कहा कि अगर हम आपके रास्ते पर चलते तो 70 साल बाद भी हम कश्मीर से अनुच्छेद-370 नहीं हटा पाते और ना ही तीन तलाक को खत्म कर पाते। इसी के साथ पीएम मोदी ने अधीर रंजन को भी नहीं छोड़ा।

उन्होंने कहा कि जब मैं अधीर रंजन के बयानों को सूनता हूं तो मुझे किरन रिजिजू के फिट इंडिया मूवमेंट की याद आती है। क्योंकि अधीर रंजन किरन रिजिजू के फिट इंडिया मूवमेंट को बढ़ावा दे रहे हैं वो अपने भाषणों के दौरान जिमिंग करते हैं। पीएम ने आगे कहा कि कुछ लोग संविधान की वकालत कर रहे हैं और संविधान की वकालत के नाम पर देश में क्या हो रहा है ये तो सभी जानते हैं।