JustPaste.it

Dear India Tv से खबर

User avatar
vishal yadav @vishal_yadav4 · Oct 20, 2024

भारतीय संस्कृति में Karva Chauth का त्यौहार विवाहित महिलाओं के लिए विशेष महत्व रखता है। इस दिन महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र और समृद्धि के लिए व्रत रखती हैं और रात में चंद्रमा को देखकर और अपने पतियों के हाथों जल ग्रहण करके व्रत खोलती हैं।

Karva Chauth की पूजा में एक महत्वपूर्ण वस्तु होती है मिट्टी का घड़ा, जो इस व्रत की परंपरा और आस्था का प्रतीक माना जाता है। लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि Karva Chauth की पूजा में मिट्टी के बर्तनों का इस्तेमाल क्यों किया जाता है और यह परंपरा कैसे शुरू हुई? मिट्टी का बर्तन, जिसे आमतौर पर “करवा” कहा जाता है, इस पूजा का एक अभिन्न अंग है।

Karva Chauth में करवा का उपयोग पानी, चावल, कुमकुम, हल्दी और अन्य पूजा सामग्री रखने के लिए किया जाता है। ऐसा माना जाता है कि करवा मिट्टी से बनाया जाता है क्योंकि यह प्रकृति के करीब है और पवित्रता का प्रतीक है। मिट्टी से बना करवा पृथ्वी तत्व का प्रतिनिधित्व माना जाता है, जो जीवन की जीवंतता और उर्वरता का प्रतीक है।

आइये देखते है :- dearindiatv.com 
यह भी देखें :- नीतीश सरकार की शराबबंदी नीति पर उठे सवाल

karvachauth.jpg