JustPaste.it
User avatar
abstarnewsAnkita @abstarnews · Mar 16, 2020

क्रिस गेल की हिंदी सुनकर पक्का आप अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे, वीडियो जमकर हो रहा वायरल

crisgel.jpg

अपने मजाकिया अंदाज के लिए मशहूर क्रिस गेल ने जब अबकी बार हिंदी बोलने का प्रयास किया तो युवराज सिंह ने उनकी वीडियो बना ली और सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दी।

वेस्टइंडिज के खतरनाक खिलाड़ी क्रिस गेल अपनी ताबड़तोड़ बल्लेबाजी के लिए जाने जाते हैं। फिलहाल गेल आईपीएल में पंजाब की तरफ से खेलने के लिए भारत आये हुए हैं। उन्हें हिंदी काफी पसंद है, जिस वजह से क्रिस गेल पिछले कई सालों से हिंदी बोलने की कोशिश करते रहते हैं।

अंबाती रायडू को आयरलैंड के बाद अब इस देश से खेलने का मिला निमंत्रण…

अपने मजाकिया अंदाज के लिए मशहूर क्रिस गेल ने जब अबकी बार हिंदी बोलने का प्रयास किया तो युवराज सिंह ने उनकी वीडियो बना ली और सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दी। जिसके बाद ये वीडियो काफी वायरल हो रही है। दरअसल, युवराज सिंह क्रिस गेल को हिंदी में एक लाइन बोलने के लिए कहा- कॉन्फिडेंस मेरा, कब्र बनेगी तेरी। जिसके बाद क्रिसे गेल इसे विलेन के अंदाज में बोलने का प्रयास करते हैं। कॉन्फिडेंस मेरा तो वो ठीक से बोल देते हैं लेकिन अंत में कुछ ऐसा बोल देते हैं कि वहां मौजूद सभी लोग हंसने लगते हैं।

युवराज सिंह ने यह वीडियो इंस्टग्राम और ट्विटर पर पोस्ट की। जिसके बाद लोगों ने इस वीडियो को काफी पसंद किया। । क्रिस गेल आईपीएल में पंजाब की तरफ से खेलते हैं। बता दें, इस बार कोरोना के चलते आईपीएल के 13वें सीजन को 15 अप्रैल तक टाल दिया गया है। आगे भी पढ़े