आज के दिन का क्या है चांद से कनेक्शन, जान कर चौंक जाएंगे
2020 का दूसरा महीना फरवरी चल रहा है जिसका आज छठा दिन है। ग्रेगरी कैलेंडर के हिसाब से यह साल का 37वां दिन है। लेकिन ये दिन बाकी दिनों की तरह आम दिन नहीं है।
2020 का दूसरा महीना फरवरी चल रहा है जिसका आज छठा दिन है। ग्रेगरी कैलेंडर के हिसाब से यह साल का 37वां दिन है। लेकिन ये दिन बाकी दिनों की तरह आम दिन नहीं है। इस दिन के पीछे कई ऐसी बातें जुड़ी है जिसका इतिहास गवां है। इस दिन बहुत सी अच्छी और बुरी घटनाएं हुई है।
- 1890 में आज ही के दिन सीमांत गांधी के नाम से पुकारे गए खान अब्दुल गफ्फार खां का जन्म हुआ था।
- भारत में खासे लोकप्रिय अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति रोनाल्ड रेगन का जन्म भी 1911 में आज के दिन ही हुआ था।
- आज के दिन 1931 में मोतीलाल नेहरू दुनिया को अलविदा कह गए थे।
- आज के दिन 1952 में एलिजाबेथ द्वितीय ने ग्रेट ब्रिटेन की राजगद्दी संभाली थी।
- आज ही के दिन 1958 में म्यूनिख के एक हवाई हादसे में 21 लोग मौत हो गयी थी।
- आज के दिन 1959 में श्रीमती अन्ना चांडी, केरल उच्च न्यायालय की पहली महिला न्यायाधीश नियुक्त हुईं।
- आज के ही दिन 1971 में एलन शेपर्ड अपोलो 14 के जरिए चांद पर पहुंचे थे और जहां उन्होंने दो दिन तक चांद पर चहलकदमी के दौरान चांद पर गोल्फ़ खेला और चांद पर गोल्फ़ खेलने के पहले व्यक्ति बने।
- आजे के दिन 2001 में इसराइल में दक्षिणपंथी लिकुद पार्टी के एरियल शेरॉन ने चुनाव जीत कर अपनी झंडा फहराया था।