Bottle Gourd In Hindi
Bottle Gourd जिसे हिंदी में लौकी के नाम से जाना जाता हैं , वैसे तो यह भारत में उपयोग मे लिए जाने वाली हरी सब्जियों में से एक बहुत ही ख़ास हरी सब्जी है। Bottle Gourd को सफेद फूल वाली लौकी या कैलाबाश लौकी के नाम से भी जाता है, Bottle Gourd (कुकुर्बिटेसी) परिवार कि चलने वाली या ऊपर की ओर चढ़ने वाली लतादार पौधे वाली प्रजाति हैं ,जो उष्णकटिबंधीय अफ्रीका की मूल निवासी है, लेकिन इससे मिलने वाले सजावटी और उपयोगी कठोर छिलके वाले बेहतरीन सब्ज़ी के लिए दुनिया के लगभग सभी गर्म जलवायु प्रदेशो में इसकी खेती बड़े पैमाने पर की जाती है।
लौकी का प्राचीन काल से ही इसका उपयोग इसके बेहतरीन फायदेमंद कारणों के लिए किया जाता रहा है। Bottle Gourd (लौकी) का उपयोग पारंपरिक तौर पर बुखार, खांसी, शरीर में दर्द और अस्थमा जैसी कई बीमारियों के इलाज़ के लिए किया जाता रहा है। इस बेहतरीन हरी सब्ज़ी में विटामिन बी एवं विटामिन-सी और साथ ही साथ अन्य कई सारे पोषक तत्वों का एक अच्छा स्रोत माना जाता है। देखने में लौकी का आकार, बोतल, डम्बल या अंडाकार आकार के लिए भी विश्व भर में जाना जाता है।
लौकी के छोटे एवं नरम फल खाने योग्य होते हैं और इसका सबसे ज्यादा उपयोग हरी सब्जी के रूप में पकने में किया जाता है। जो लौकी पूरी तरह से पक जाती हैं और जिसका बाहरी परत सख्त हो जाती हैं ऐसे फ़ल से पानी पीने वाली बोतलें, डिपर, चम्मच, पाइप और कई अन्य बर्तन और कंटेनर बनाए जाते हैं. इन सब के अतिरिक्त पक्षीघरों, फैंसी आभूषणों, लैंपों और संगीत वाद्ययंत्रों में भी इन फलों से निर्माण किया जा सकता है। इसके अतिरिक्त, लौकी के पौधों की बेलों पर लगे दिखावटी सफेद फूल और घने बड़े आकार के पत्ते इसे एक लोकप्रिय स्क्रीन और सजावटी पौधा बनाते हैं।
लौकी की सब्ज़ी वैसे तो बहुत से लोगों को खाने में अच्छी नहीं लगती है, लेकिन आपको जानकर ये हैरानी होगी की इसे धरती पर सबसे पहले सब्ज़ी में सबसे पहले इसे को उगाया गया ऐसा एक मान्यता है। वैसे तो इसके बहुत से स्वास्थ्य लाभ हैं आगे पढ़ना जारी रखें।
लौकी(Bottle Gourd) में पाए जाने वाले लाभकारी गुण:-
- लौकी(Bottle Gourd) में विटामिन -B, विटामिन C, भरपूर मात्रा में पाए जातें हैं, साथ ही साथ अन्य पौष्टिक गुण भी विद्यमान होतें हैं।
- लौकी(Bottle Gourd) के अंदर शारीरिक सूजन-रोधी गुण भी भरपूर मात्रा में पाए जातें हैं।
- लौकी(Bottle Gourd) के अंदर शारीरिक दर्द निवारक गुण पाए जातें हैं।
- लौकी(Bottle Gourd) में विटामिन-C और ज़िंक बहुत ही भरपूर मात्रा में पाया जाता हैं जो त्वचा के लिए लाभकारी हैं।
- लौकी(Bottle Gourd) सोडियम पोटैशियम जैसे पाचक गुण भी प्रचुर मात्रा में पाया जाता हैं।
लौकी(bottle gourd vegetable) का उपयोग कैसे करें?
- लौकी (bottle gourd vegetable) के फल, पत्तियां, तना,जड़ , फल का छिलका, पके हुए बीज और पके हुए बीज से निकलने वाले तेल सहित पौधे के सभी हिस्सों का उपयोग पारंपरिक स्वस्थ सम्बंधित समस्याओं में किया जा सकता है।
- आप लौकी के फल का उपयोग भोजन में हरी सब्ज़ी के रूप में या फिर विभिन प्रकार से इसके पकवान बनकर अपने भोजन में लौकी के फल का उपयोग कर सकतें हैं।
- आप लौकी के फल को मिक्सर में पीसकर जूस बनाकर थोड़ा पुदीना ,नमक एवं निम्बू के साथ मिलकर भी इसका उपयोग आप कर सकतें हैं । जो पेट के लिए काफी लाभदायक होता हैं।
- लौकी के पक जाने के बाद इसके बीज़ को अच्छे से सुखाकर उसके तेल का उपयोग बालों में लगाने के लिए किया जा सकता हैं।
- लौकी के पतों, तना,जड़ का उपयोग शारीरिक सम्बंधित बिमारियों के इलाज के लिए किया जा सकता हैं, वैद्यकीय सलाह के अनुसार।