Dear India Tv - आतंकी पन्नू की हत्या की साजिश में एफबीआई द्वारा वांछित Vikash Yadav को दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने 10 महीने पहले दिसंबर 2023 में हत्या के प्रयास और अपहरण के आरोप में गिरफ्तार किया था। Vikash Yadav के साथ पुलिस ने एक अन्य व्यक्ति को भी हिरासत में लिया था। इस मामले में पुलिस ने मार्च 2024 में चार्जशीट दाखिल की और विकास को अप्रैल 2024 में जमानत मिल गई।
कारोबारी से दोस्ती और धोखा मामला तब शुरू हुआ जब रोहिणी में रहने वाले एक आईटी कारोबारी ने दिसंबर 2023 में पुलिस से शिकायत की कि एक परिचित ने नवंबर 2023 में उसे Vikash Yadav से मिलवाया था। परिचित ने Vikash Yadav को एक वरिष्ठ सरकारी अधिकारी बताया था। आईटी कारोबारी का काम पश्चिम एशिया के देशों से जुड़ा था, इसलिए उसके कई विदेशी संपर्क थे।
उसने Vikash Yadav से नंबर शेयर किया और धीरे-धीरे उनकी दोस्ती बढ़ती गई। कारोबारी ने पुलिस को बताया कि विकास अक्सर उसके काम और उसके दोस्तों के बारे में जानकारी मांगता था। एक दिन विकास ने खुद को अंडरकवर एजेंट बताया, लेकिन उसने अपनी सरकारी नौकरी या काम के बारे में कोई स्पष्ट जानकारी नहीं दी।
आइये देखते है :- dearindiatv.com
यह भी देखें :- जम्मू-कश्मीर राज्य को बहाल करने की मांग