आज के दिन जरूर करें ये उपाय, बदल जाएगी किस्मत
भगवान विष्णु के आशीर्वाद से जीवन की सारी परेशानियों खत्म हो जाती है।
आज गुरुवार का दिन भगवान विष्णु के नाम समर्पित है। इस दिन कुछ खास उपाय करने से विशेष फल की प्राप्ति होती है साथ ही व्यक्ति के अंदर सात्विक गुणों का विकास और उसके ज्ञान में वृद्धि करता है। गुरुवार के उपाय से संतान प्राप्ति की कामना भी पूरी होती है। इसके अलावा गुरुजनों का आशीर्वाद पाने के लिए भी गुरुवार के उपाय बहुत कामगार है। इस बात को धार्मिक मान्यता के अनुसार माने तो गुरूवार का दिन भगवान विष्णु को समर्पित होता है। भगवान विष्णु के आशीर्वाद से जीवन की सारी परेशानियों खत्म हो जाती है। इनके उपायों से भाग्य साथ नहीं दे रहा है या कोई भी समस्या चल रही है। ये सब ठीक हो जाती है। तो आइए आपको बताते है इन उपायों के बारें में :–
किस्मत और घर के दरवाजे का क्या है कनेक्शन, आइए जानते है….
रंग :–
इस दिन पूजा के लिए चने की दाल, और चंदन का उपयोग करें। साथ ही आज के दिन पीले कपड़े धारम करें और पीले रंग के फूलो का उपयोग करें।
चीजों से परहेज :–
गुरुवार के दिन चने की दाल का प्रयोग करना चाहिए। लेकिन आज के दिन नमक का बिल्कुल भी प्रयोग न करें। अगर संभव हो तो इस दिन एक ही समय का भोजन करें।
व्रत :–
इस दिन कोई भी व्यक्ति व्रत रख सकता है। लेकिन ज्योतिषशास्त्र के अनुसार ये व्रत महिलाओं के लिए खास होता है और इस दिन व्रत करने से विशेष फल की प्राप्ति होती है।
भारत में नहीं विदेशों में भी मनायी जाती है, होली
कौन से फल का परहेज :–
इस दिन केला न खाएं। इस दिन केले से पूजा की जाती है। आगे भी पढ़े
