18Km तक कंधे पर उठाकर गर्भवती महिला को चली गांव की औरतें, पहुंची अस्पताल
देश में विकास की बात करते हैं लेकिन जो तस्वीरें हम आपको दिखाने जा रहे हैं उसे देखकर पीएम मोदी की सारी बातें हवा होती दिख रही है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश को डिजीटल इंडिया बनाने की बात करते हैं। देश में विकास की बात करते हैं लेकिन जो तस्वीरें हम आपको दिखाने जा रहे हैं उसे देखकर पीएम मोदी की सारी बातें हवा होती दिख रही है। ये तस्वीरें हैं हिमाचल प्रदेश के कुल्लू की। जहां गांव में अस्पताल और सड़क न होने के अभाव में लोगों को एक गर्भवती महिला को कुर्सी पर बैठाकर 18 किलोमीटर पैदल चलकर जाना पड़ा। जिसके बाद कहीं जाकर उस गर्भवती महिला को अस्पताल पहुंचाया गया।
गृहमंत्री Amit Shah से मिले CM Arvind Kejriwal, दिल्ली के विकास पर हुई बात
क्या है पूरा मामला?
एक वीडिया चैनल की माने तो मामला कुल्लू के शाक्टी गांव का है। जहां रविवार सुबह करीब दस बजे सुनीता देवी को प्रसव पीड़ा उठी। लेकिन परीजन इस बात से परेशान हो गए कि सुनीता को कैसे अस्पताल भेजा जाएं। फिर क्या था परिवार वालों ने गांव वालों की मदद लेते हुए एक कुर्सी पर गर्भवती महिला को बैठाया। फिर इस कुर्सी को लकड़ी के डंडों से बांधा गया। जिसके बाद गांव की कुछ औरतें और उनके साथ कुछ लोग मिलकर सुनीता को कंधे पर उठाया। चढ़ाई और उतराई वाले बर्फीले रास्ते से सात घंटे 18 किलोमीटर पैदल सुनीता को निहानी पहुंचाया गया। जहां से सुनीता को गाड़ी से सैंज अस्पताल ले जाया गया। फिलहाल गर्भवती महिला सुनीता का उपचार किया जा रहा है।