JustPaste.it

कोरोना: कर्नाटक सरकार ने मॉल, सिनेमा घर-मैरेज हॉल बंद करने का किया ऐलान

political19691x420.jpg

कोरोना वायरस के बढ़ते कहर के बाद कर्नाटक सरकार ने बड़ा फैसला लेते हुए मॉल, सिनेमा घर-मैरेज हॉल बंद करने का किया ऐलान।

दुनिया पर अपनी जड़े फैला चुके कोरोना को रोकने के लिए युद्ध स्तर पर तैयारी हो रही है। पहले दिल्ली फिर उत्तर प्रदेश और अब कर्नाटक सरकार भी इसे लेकर हरकत में आ गई है। बता दें, कर्नाटक सरकार ने इस मामले को संज्ञान में लेते हुए कल से एक हफ्ते के लिए सभी मॉल, थिएटर, पब, क्लब, प्रदर्शन, समर कैंप, स्विमिंग पूल, स्पोर्ट्स इवेंट, विवाह स्थल, सम्मेलन को बंद कर दिया गया है। सीएम बीएस येदियुरप्पा ने कहा है जब तक आपातकालीन न हो किसी को भी यात्रा नहीं करनी चाहिए। इसके साथ ही एक हफ्ते के लिए सभी विश्वविद्यालयों को बंद रखा गया है। येदियुरप्पा ने कहा है कि कलीबुर्गी में इस कोरोना वायरस से हुई बुजुर्ग की मौत के दौरान उनके संपर्क में 31 लोग आए थे। इन लोगों की पहचान कर जांच की जाएगी।

कोरोना के मरीज के फेफड़े की पहली तस्वीर सामने आई, दिखा कुछ ऐसा

कर्नाटक में 6 केस, एक की मौत

कर्नाटक में अभी तक इस घातक कोरोना वायरस के 6 मामले सामने आए हैं। इन संक्रमित लोगों में से एक की मौत हो चुकी है, जबकि पांच को आइसोलेशन वार्ड में रखा गया है। सऊदी से लौटकर आए बुजुर्ग ने इस वायरस से संक्रमित होने के बाद दम तोड़ दिया है। वो कलबुर्गी का निवासी था जो एक महीने की धार्मिक यात्रा पर सऊदी गया था।

22 मार्च तक UP में स्कूल-कॉलेज बंद

आपको बता दें, कर्नाटक से पहले उत्तर प्रदेश में इस वायरस के मद्देनजर सभी स्कूल-कॉलेजों को 22 मार्च तक बंद रखा गया है। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ऐलान किया, “राज्य के 75 जिले में आइसोलेशन वार्ड बनाया है, जिनमें जनपद स्तर पर 800 बेड रिजर्व हैं। 24 मेडिकल कॉलेज में भी 448 बेड आरक्षित रखे गए हैं. कई डॉक्टरों को इसके लिए ट्रेन किया गया है”।

जेएनयू और जामिया की क्लासेस बंद

उत्तर प्रदेश और कर्नाटक से पूर्व में दिल्ली सरकार ने राजधानी में स्कूल-कॉलेज, सिनेमा घर को बंद रखने का ऐलान किया था। इसके बाद सेमिनार, बैठकों पर भी रोक की तलवार लटका दी है। आगे भी पढ़े