JustPaste.it
User avatar
abstarnewsAnkita @abstarnews · Feb 16, 2020

मेट्रो के लेडीज कोच में भी सेफ नहीं, महिलाएं !

4abda6434ce6960d070ae82feb5aca69.jpg

आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में हर कोई आने जाने के लिए अधिकतर मेट्रो को यूज करने लगे हैं। इसमें बड़ी तदाद में महिलाएं भी शामिल है।

आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में हर कोई आने जाने के लिए अधिकतर मेट्रो को यूज करने लगे हैं। इसमें बड़ी तदाद में महिलाएं भी शामिल है। कोई भी बस या कोई सरकारी वाहन से जाने में लगने वाले समय की तुलना में मेट्रो में कम समय लगाता है। आज के समय में अधिकतर लोग नौकरी करने के लिए नोएडा, द्वारका और गुड़गांव जाने के लिए ज्यादातर मेट्रो का ही यूज करते हैं। साथ ही कॉलेज या स्कूल जाने वाले बच्चें भी मेट्रों का प्रयोग कर रहे हैं। लेकिन आए दिन देश में महिलाओं के साथ हो रही घटना के मद्देनजर दिल्ली मेट्रो भी सेफ नहीं है।

राजधानी लखनऊ में बम धमाके का क्या है सच, जानिए यहां

मेट्रों में आमतौर पर 8 कोच होते है जिसमें से पहला कोच महिलाओं को होता है। लेकिन देखा जाता है कि कई बार वहां भी मनचले घुस जाते हैं और लड़कियों महिलाओं के साथ बदतमीजी करने लगते हैं। कई सामान्य कोच में भी कुछ लोग लड़कियों के सामने खड़े होकर उन्हें गलत निगाहों से देखते हैं। अगर उन्हें हटने के लिए बोले तो हटते नहीं है और बदतमीजी करने लगते हैं। जिसकी शिकायतें हर रोज सूनने को मिलती है।

जब दिल्ली मेट्रों की हेल्पलाइन नंबर 155655 और 22185555 पर 7300 को चेक किया गया तो इसमें 300 से अधिक कॉल महिलाओं की थी। जिसमें बताया गया कि महिला कोच में एक पुरूष जबरदस्ती घुस गया या सामान्य कोच में लड़की के सामने खड़ा आदमी कहने के बाद भी हट नहीं रहा है। इसके अलावा लड़कियों को गलत निगाहों से देखने या फिर उनका रास्ता ना छोड़ने या टच करने जैसी शिकायतें रहीं।

मूंगफली-बिस्कुट-पके मांस में पैसा, कुछ ऐसे हो रही है

जिसको लेकर CISF ने अपनी बात रखते हुए कहा है कि उन्हें जो कॉल्स मिलती हैं। वो उसका तुरंत निपटारा करते हैं। साथ ही मेट्रों यूज करने वाले यात्रियों से अपील भी की है कि यात्रा के दौरान अगर उन्हें कोई परेशानी होती है। तो तुरंत उनकी हेल्पलाइन नंबर पर कॉल करके बता सकते है।