JustPaste.it

Dear India Tv से खबर

User avatar
vishal yadav @vishal_yadav4 · Oct 24, 2024

IND vs NZ 2nd Test Day 1 : भारत बनाम न्यूजीलैंड का दूसरा टेस्ट मैच 24 अक्टूबर को शुरू हुआ, जो पुणे में खेला जा रहा है। पहले दिन न्यूजीलैंड की पहली पारी 259 रन पर सिमट गई, जबकि दिन का खेल खत्म होने तक भारत ने एक विकेट के नुकसान पर 16 रन बना लिए हैं। टीम इंडिया अभी भी पहली पारी में 243 रन से पीछे चल रही है। पुणे टेस्ट में पहले दिन के स्टार खिलाड़ी वॉशिंगटन सुंदर रहे, जिन्होंने कीवी टीम के 7 बल्लेबाजों को आउट कर अपने करियर का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया।

IND vs NZ 2nd Test Day 1 : न्यूजीलैंड के कप्तान टॉम लैथम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी चुनी। कप्तान लैथम एक बार फिर बड़ी पारी खेलने में नाकाम रहे, जिन्हें 15 रन के स्कोर पर अश्विन ने आउट किया। विल यंग भी महज 18 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। लेकिन इसके बाद डेवॉन कॉनवे और रचिन रविंद्र की 62 रनों की साझेदारी ने कीवी टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचा दिया। कॉनवे ने 76 और रविंद्र ने 65 रन बनाए।

आइये देखते है :- dearindiatv.com 
यह भी देखें :- चक्रवात चेतावनी: ओडिशा और पश्चिम बंगाल तटों पर हाई अलर्ट

indvsnz2ndtest1.jpg